PURNIA NEWS : शुक्रवार का काला दिन – दशहरा मेला देखकर लौट रहे चार लोगों की मौत, मासूम बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिहार–जोगबनी रेलखंड पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे लोग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पूर्णिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने के लिए लगातार जूझ रहे हैं। बच्चे की उम्र करीब 14–15 वर्ष बताई जा रही है। हादसे में उसका पैर कट गया है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक मखाना फोड़ने वाले थे और दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे। आशंका है कि वे जानकी नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। यह दर्दनाक हादसा जवनपुर के पास हुआ, जब जोगबनी से दानापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। देखते ही देखते हजारों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पाकर पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *