PURNIA NEWS : सीमांचल में गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत, विश्व हिंदू युवा वाहिनी ने किया जोरदार स्वागत

PURNIA NEWS : सीमांचल की पावन भूमि रविवार को एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह का विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से सर्किट हाउस परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने मंत्री को भगवा वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, वहीं भावुक क्षण तब सामने आया जब गिरिराज सिंह ने भी अपना अंगवस्त्र उतारकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को समर्पित किया। समारोह में सीमांचल क्षेत्र की चुनौतियों—बांग्लादेशी घुसपैठ, लव जिहाद और धर्मांतरण—को लेकर गंभीर चर्चा हुई और ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार ने संकल्प जताया कि संगठन का हर कार्यकर्ता सीमांचल की सुरक्षा और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ संघर्ष करेगा। कार्यक्रम में विजय कुमार, गुड्डू कुमार, सोमनाथ कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजकिशोर कुमार, मिंटू सिंह, आनंद सिंह, संतोष कुमार, निक्कू सिंह, राजेश कुमार, संजीव कुमार भारती सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे परिसर में जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से गूंजता माहौल संगठन की एकता, शक्ति और बढ़ते जनाधार का प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *