बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

PURNIA NEWS विमल किशोर : अमौर प्रखंड क्षेत्र में एक दिन बाद बकरीद मनाई जाएगी.त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन त्योहार को शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है. मस्जिदों के इमाम साहेबान ने बकरीद की नमाज का समय निर्धारित कर दिया है l थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसकी तैयारी प्रशासन ने कर ली है l अफवाहबाजों पर पुलिस की विशेष पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर ली गई है. सादे लिबास में भी सुरक्षा बल अलर्ट रहेंगे l सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है. संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट व बलों को तैनात किया गया है.इसके अलावा थाना, अनुमंडल व जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक कराई जा रही है l बकरीद, मोहर्रम व आने वाले अन्य त्योहारों को लेकर चार्जशीटेड को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है l त्योहार के पहले सुरक्षा बलों का तैयारी कराया जाएगा ।अधिकांश मस्जिदों के इमाम साहेबान के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश जारी कर दिया गया है.इमाम साहेबान से अनुरोध किया गया है कि वे आमजनों से अपील करें कि दूसरे धर्म के लोग त्योहार मनाएं.कुर्बानी करें, लेकिन पर्दे में रहकर करें l जबकि, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारियों संग हुई बैठक में कहा गया है कि त्योहार के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए l किसी भी हाल में गंदगी जमा न होने दें. अमौर थाना क्षेत्र में हुरदंग बाजी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l

वही अमौर प्रखंड क्षेत्र में 7जून को बकरीद पर्व मनाया जाना है l बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने कहा की बकरीद पर्व के दिन सड़क पर चलाने वाले दो पहिया वाहन के चालकों से उनके परिवार जनप्रतिनिधि अपील करें कि वह हेलमेट पहन कर गाड़ी चलावे। गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट के साथ जारी के वेद कागजात साथ में जरूर रखें वरना जुर्माना लगेगा। साथ ही उन्होंने गाड़ी चलाने वाले चालकों से अनुरोध किया कि हेलमेट पहन कर और तय गति सीमा पर ही गाड़ी चलावे और अपनी जिंदगी की रक्षा करें। साथ ही उन्होंने वैसे पुलिस पदाधिकारी जो दोपहिया वाहन चलाते हैं वह भी हेलमेट पहने का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन के साथ उन लोगों का भी चालान कटेगा अगर वह हेलमेट पहने नहीं पाए जाते हैं तो। इस मौके पर बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार, पु अनी विकास कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शाहनवाज आलम, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि एकराम आलम, मुखिया नियाज अहमद ,वार्ड पार्षद मो हिटलर, पूर्व मुखिया हबीबुर रहमान, अब्दुर रज्जाक, पूर्व सरपंच नौसाद आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर