PURNIA NEWS : मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ महागठबंधन का हंगामा, पूर्णिया में सड़क और रेल यातायात प्रभावित

PURNIA NEWS : चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगाते हुए महागठबंधन ने मंगलवार को बिहारभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें पूर्णिया भी प्रमुख केंद्र बना रहा। कसबा स्थित रेलवे फाटक को प्रदर्शनकारियों ने दोनों ओर से जाम कर दिया, जिससे रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस और राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन यादव और बंटी सिन्हा जैसे नेताओं ने मोर्चा संभाला।

दूसरी ओर, आर. एन. साह चौक पर सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने सड़क को अवरुद्ध कर शहर की रफ्तार रोक दी। जगह-जगह नारेबाजी और सड़क जाम के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालात को काबू में रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी थी, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही, हालांकि लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *