PURNIA NEWS : मंत्री लेसी सिंह और जिला अधिकारी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

PURNIA NEWS : मंत्री लेसी सिंह ने बुधवार को जिला पदाधिकारी के साथ निर्माणाधीन पूर्णिया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान एयरपोर्ट के विकास कार्यों की बारीकियों पर चर्चा की गई और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। निरीक्षण के दौरान कहा गया कि पूर्णिया एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं है, बल्कि यह पूरे पूर्णिया प्रमंडल और कोसी प्रमंडल की तरक्की का मजबूत आधार बनेगा। इसके चालू होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे।

साथ ही युवाओं को रोजगार की दिशा में नई ऊर्जा भी मिलेगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र हवाई सेवा का लाभ मिल सके। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकसित बिहार–सशक्त भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *