PURNIA NEWS : मोदी राष्ट्र के शिल्पकार, विश्वकर्मा पूजा पर गुंजा बेगानी का संदेश

PURNIA NEWS : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बेगानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के “राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार” के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता माने जाते हैं, उसी तरह मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से नवभारत की नींव रखी है।

बेगानी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना, गरीबों-किसानों-महिलाओं और युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना, जी-20 की ऐतिहासिक सफलता, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसे कदम मोदी की दूरदर्शी सोच के प्रमाण हैं। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि मोदी जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर उनका जन्मदिन पड़ना किसी संयोग से कम नहीं है और यही उन्हें सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत का शिल्पकार बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *