PURNIA NEWS : सांसद पप्पू यादव ने लालगंज पंचायत में बांटी बाढ़ राहत

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड में आई भीषण बाढ़ के बीच सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं। मंगलवार को उनके निर्देश पर विजय लालगंज पंचायत में बाढ़ राहत सामग्री और राशन का वितरण किया गया। इस अवसर पर सांसद के अनुमंडल अनुश्रवण समिति अध्यक्ष मस्तराज जायसवाल ने बताया कि पप्पू यादव पिछले दस दिनों से खुद क्षेत्र में घूम-घूमकर पीड़ितों के बीच राहत पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी गरीब और आम जनता किसी मुसीबत में फंसती है, पप्पू यादव तुरंत उनकी मदद के लिए सामने आते हैं।

प्रखंड की लगभग 70 हजार आबादी इस बाढ़ से प्रभावित हुई है। पानी घटने के बाद भी पीड़ितों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। जानकारी मिलते ही सांसद स्वयं दो दिनों तक क्षेत्र में रहकर राहत वितरण किए और अब अपने प्रतिनिधियों को भी इस कार्य के लिए लगा दिया है। मस्तराज जायसवाल ने कहा कि जब तक सभी पीड़ितों तक राहत नहीं पहुंच जाती, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी और संभव हुआ तो दोबारा भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए सांसद का द्वार हमेशा खुला रहता है।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मो. आफताब आलम उर्फ पप्पू खान समेत अनेक समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *