PURNIA NEWS : माननीय कुलपति ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था और सफाई पर दिए निर्देश

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति ने मंगलवार को पी.जी. विभाग और पूर्णिया कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और विभागीय गतिविधियों का बारीकी से जायज़ा लिया।

निरीक्षण के क्रम में कुलपति महोदय ने साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर नाराज़गी जताते हुए परीक्षा विभाग और कक्षाओं में त्वरित सुधार का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।

कुलपति महोदय ने कहा कि—

“गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और स्वच्छ वातावरण विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आदेश दिया। औचक निरीक्षण की खबर फैलते ही कॉलेज परिसर में छात्रों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *