PURNIA NEWS : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद पप्पू यादव, राहत सामग्री और आर्थिक मदद वितरित

PURNIA NEWS : रुपौली विधानसभा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गुरुवार को सांसद पप्पू यादव ने व्यापक दौरा कर पीड़ित परिवारों की हालात का जायजा लिया। कोसकीपुर, सिमरा, नंदगोला, टिकापटी, मझुआ, सुपहा समेत कई गांवों में उन्होंने नाव से पहुंचकर 1,500 से अधिक राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए, जिनमें चावल, दाल, आटा, तेल और आवश्यक घरेलू सामान शामिल थे। महिलाओं को नगद सहयोग दिया गया, वहीं कई जरूरतमंद परिवारों को शौचालय और बाथरूम निर्माण के लिए राशि प्रदान की गई।

सपहा गांव में बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए संचालित कम्युनिटी किचन को 15,000 रुपये की मदद दी गई, ताकि प्रभावित परिवार समय पर भोजन प्राप्त कर सकें। दौरे के दौरान सांसद ने प्रशासन की धीमी राहत गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “यह समय राजनीति का नहीं, मानवता का है। हर सक्षम व्यक्ति को आगे बढ़कर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।” उन्होंने स्थानीय प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। सांसद के दौरे से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *