PURNIA NEWS, आनंद यादुका : बीकोठी में सिरसिया मौजा में अवस्थित पूर्णियाँ प्रमंडल के बाबाधाम के नाम से मशहूर वरुणेश्वर धाम में सावन महीने की तीसरी सोमवारी को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलार्पण करने का काम किया । श्रावण महीने की तीसरी सोमवारी को बाबा को जलार्पण के लिए अहले सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगी थी । सुबह चार बजे बाबा मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब बाबा को जलार्पण के लिए उमड़ पड़ा । चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच प्रशासनिक व्यवस्था और मंदिर कमिटी के वोलेंटियर के द्वारा मंदिर के दो गेटों से श्रद्धालुओं को मंदिर में लाइन लगाकर मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा था ।

इस दौरान बाबा मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओ के द्वारा बोलबम एवं हर हर महादेव के नारो से समूचा वरुणेश्वर धाम गुंजायमान बना रहा । वहीं दूसरी तरफ पवित्र श्रावण मास के तीसरी सोमवारी को काफी संख्यां में श्रद्धालु बटेश्वर स्थान गंगा घाट एवं महादेवपुर घाट से गंगाजल लेकर बाबा वरुणेश्वर को जलार्पण के लिए पहुंचे थे । श्रद्धालुओ के उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से बीएमपी के महिला एवं पुरुष बलों की तैनाती किया गया था । मंदिर कमिटी के अनुसार तीसरी सोमवारी को संध्या तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा वरुणेश्वर को जलार्पण करने का काम किया ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *