PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : ईद एवं रामनवमी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई । इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने किया । मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर कौशल कुमार भी मौजूद थे । बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों से अपील की गई कि क्षेत्र के लोग इन दोनों महापर्वों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखेंगे । पूर्व की तरह सभी लोग आपसी भाईचारे, गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करेंगे । यह सबकी जिम्मेदारी है । कहीं भी किसी भी तरह की झूठी खबरों से बचेंगे, सोशल मीडिया पर भी भ्रामक खबरों को फैलाने से बचेंगे ।

किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था क्षेत्र में मौजूद रहेगी । कहीं से कोई भी सूचना मिले, वे उन्हें तुरंत फोन करें, प्रशासन बिना देर किये उनके पास मौजूद होगा । पुलिस की गस्ती हमेशा होती रहेगी तथा असामाजिक तत्वों पर कडी निगाहें रहेंगी । मौके पर स्थानीय लोगों ने भरोसा दिलाया कि इस क्षेत्र में पूर्व की तरह शांति रहेगी । इस अवसर पर मुखिया कैलाश जायसवाल, मुखिया प्रतिनिधि रमण पासवान, सांसद प्रतिनिधि पप्पू खान, मुख्य पार्षद निरंजन मंडल, सरपंच रामविलास पासवान सहित दर्जनों बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *