PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा डीएस कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में नियुक्त प्रो. प्रशांत कुमार यादव ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्प भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नए प्राचार्य से कॉलेज की शैक्षणिक और आधारभूत संरचना के विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रो. यादव के नेतृत्व में कॉलेज में सकारात्मक बदलाव की गति तेज होगी। मौके पर प्रांत सह मंत्री विनय सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, नगर सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह, कॉलेज अध्यक्ष प्रणव यादव, आदर्श मंडल और जय कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigationPURNIA NEWS : अमौर में अवैध यूरिया की खेप बरामद, दो पर उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज PURNIA NEWS : DIG और SP ने नव नियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश