Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय स्नातक नामांकन 2025-29 – प्रथम मेरिट लिस्ट के चयनित छात्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 जुलाई से प्रारंभ

By अंग इंडिया न्यूज़
July 14, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS,किशन भारद्वाज : पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, स्नातक सत्र 2025-2029 के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 जुलाई 2025 से आरंभ होकर 22 जुलाई 2025 तक चलेगी। यह नामांकन विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (CBCS प्रणाली) के प्रथम सेमेस्टर हेतु किया जाएगा। अधिसूचना में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि सभी चयनित छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.purneau.ac.in पर जाकर अपना ऑफर लेटर डाउनलोड करें और निर्धारित समयावधि के भीतर संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करें।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सबसे पहले, फीस को लेकर यह निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में छात्रों से राजभवन, पटना द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं ली जाएगी। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्ग के छात्रों एवं सभी श्रेणियों की छात्राओं से किसी भी प्रकार का नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया को सरल और छात्र हित में बनाने के उद्देश्य से इसे कक्षा में आयोजित किया जाएगा। छात्रों को विषयवार समूहों में बुलाया जाएगा ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके और प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान छात्रों को अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की दो सेट स्वप्रमाणित प्रतियां तैयार रखनी होंगी। इनमें से एक सेट पर संबंधित कॉलेज के प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के पश्चात उसे विश्वविद्यालय में भविष्य हेतु सुरक्षित रखा जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक निर्देश एवं सूचनाएं अधिसूचना पत्र के साथ संलग्न की गई हैं, ताकि कॉलेज स्तर पर नामांकन कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो और समस्त प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा सके यह अधिसूचना कुलपति महोदय के आदेशानुसार डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर द्वारा जारी की गई है तथा इसे सभी संबंधित प्राचार्यों, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, समर्पित नोडल अधिकारी, प्रवेश समिति के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित कार्यालयों को प्रेषित कर दिया गया है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : पहली सोमवारी को वरुणेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो किलोमीटर तक लगा जाम

Next

PURNIA NEWS : मतदाता पुनरीक्षण सूची अपलोड में भारी गड़बड़ी – वोटरों का नाम व जन्मतिथि गलत अंकित

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.