PURNIA NEWS : पकडिया गांव में दशमी को होता है रावण दहण, लगभग चालीस फीट उंची बनायी जाती है रावण की प्रतिमा

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड का एकमात्र पकडिया गांव का दुर्गा मंदिर, जहां प्रत्येक साल रावण दहण का आयोजन होता है तथा इसमें बडी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं । इसबार की पूजा कमिटी में अध्यक्ष चंद्रकांत मंडल एवं राजीव राज, उपाध्यक्ष अभिषेक राज एवं कुंदन कुमार मंडल, सचिव अविनाश कुमार, ऋतुराज कुमार एवं आदर्श कुमार तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सुशील मंडल, गोविंद मंडल, रामफल कुमार मंडल, कारू मंडल एवं पैरू कुमार मंडल को सफलता एवं शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना करने की जिम्मेदारी दी गई है । मुख्यालय से लगभग छः किलोमीटर पश्चिम तथा कारी कोसी नदी के किनारे बसा हुआ मां दुर्गा का भव्य मंदिर सैकडो वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है । हरवर्ष यहां दुर्गापूजा का आयोजन होता है तथा रावण दहण होता है । रावण का लगभग चालीस फीट उंची प्रतिमा बनायी जाती है । फिर दशमी के दिनभर श्रीरामलीला का आयोजन होता है । इसमें गांव के ही बडे एवं छोटे कलाकार भाग लेते हैं ।

उनके द्वारा मंदिर प्रांगण में श्रीरामलीला में पहले रावण को मारते हैं, फिर मंदिर प्रांगण से सटे खाली जगह पर बनी रावण की प्रतिमा में भगवान श्रीराम के स्वरूप में कलाकार उस प्रतिमा में धनुष-वाण से आग लगाते हैं । इस संबंध में गांव के दीपक कुमार, अंकित कुमार ने बताया कि उनके गांव में मां दुर्गा का भव्य मंदिर है । सर्व मनोकामना पूर्ण करनेवाली मां के नाम से प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में पूरे नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड जमा होती है । यहां सैकडो सालों से रावण दहण की भी परंपरा चली आ रही है । दशमी के दिन जब श्रीरामलीला होती है, तब श्रद्धालुओं की काफी भीड इसे देखने पहुंचती है । श्रीरामलीला के बाद गोधूली के समय रावण की प्रतिमा में श्रीराम बने कलाकार द्वारा अपने धुनश-वाण से इसमें आग लगाते हैं । तब यहां बडा ही मनोरम दृश्य नजर आता है । जय श्रीराम के गगनभेदी उदघोष से सारा वातावरण भक्तिमय हो जाता है । उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रशासन भी यहां मुस्तैदी से मौजूद रहता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *