PURNIA NEWS : जानकीनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन तस्कर धराए

PURNIA NEWS : जानकीनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नशा कारोबार से जुड़े तीन युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से 39 ग्राम स्मैक, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, तीन मोबाइल फोन, एक चांदी का ब्रेसलेट और नकद 1500 रुपये बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहरसा जिले के पिपरा निवासी गौरव कुमार और शंकर कुमार तथा पूर्णिया के झालीघाट निवासी ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *