PURNIA NEWS

PURNIA NEWS : विधायक शंकर सिंह ने बुधवार को पहली बार मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) से निर्मित योजना का शिलान्यास किया। भवानीपुर प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत स्थित सिंघियान सुंदर गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कलामंच का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि पिछले छह माह में उन्होंने 27 कलामंच, 3 सामुदायिक भवन, 16 सड़क और 6 नालों के निर्माण की अनुशंसा की है। इनमें से कुछ कलामंच पहले ही बन चुके हैं और उन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा चुके हैं। शंकर सिंह ने कहा कि इन सभी गांवों के लोग वर्षों से कलामंच की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। विधायक बनने के बाद उन्होंने सर्वप्रथम इसी मांग को पूरा करने का प्रयास किया।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हुई है। कलामंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों को सुकून की अनुभूति हो रही है। विधायक ने इस पहले शिलान्यास को अपने लिए एक सुखद पल बताया और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *