PURNIA NEWS : कॉपी जांच कर रहे कई शिक्षक संकुल संसाधन केंद्र से हुए गायब

PURNIA NEWS,विमल किशोर : कॉपी की जांच कर रहे कई शिक्षक संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझवाहट से हुए गायब। दरअसल मामला संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझवाहट का है। जहां 18 सितंबर से 26 सितंबर तक परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन हो रहा है। गुरुवार को नाम नहीं छापने की शर्त पर शिक्षक एवं ग्रामीणों ने बताया की उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझवाहट में हो रहे काफी का मूल्यांकन कार्य में सभी शिक्षक उपस्थित नहीं है। सूचना मिलने पर पत्रकारों की टीम 11:00 बजे दिन में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मझवाहाट पहुंची ।जहां संकुल संसाधन केंद्र में पहुंचने पर मात्र 8 शिक्षक मूल्यांकन कार्य करते मिले।

संकुल संचालक संजय कुमार जी से पूछने पर उन्होंने बताया संकुल में कुल 27 शिक्षक कॉफी का मूल्यांकन करने में प्रतिनियुक्त है। जिसमें एक शिक्षक प्रशिक्षण में दो शिक्षक परीक्षा देने एवं तीन शिक्षक विरमित हैं ,कुल 6 शिक्षक के अलावा शेष 21 शिक्षक कॉपी की मूल्यांकन में प्रतिनियुक्ति है। जहां अभी आठ शिक्षक उपस्थित हैं ।वहीं समन्वयक मारूफ कैसर से फोन से पूछने पर वह बात करने से इनकार कर गए ‌। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय पूर्णिया सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विपिन पासवान ने बताया कि जांच की जा रही है जांच के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *