PURNIA NEWS : समाजसेवी हेना सईद ने लावारिस महिला का पूरे हिंदू रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार

PURNIA NEWS : पूर्णिया में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए शहर की चर्चित समाजसेवी हेना सईद ने एक लावारिस महिला के शव का पूरे हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के अनुसार, मृतका को कुछ वर्ष पूर्व सहरसा पुलिस ने भटकते हुए पाया था और बाद में उसे शांति कुटीर, पूर्णिया में रखा गया था। वहां उसे ममता देवी के नाम से पुकारा जाता था। बताया जाता है कि मानसिक अस्वस्थता के कारण उसके परिवार ने उसे “विक्षिप्त” कहकर घर से निकाल दिया था, जबकि परिवार भरा-पूरा है।

गुरुवार को ममता देवी का निधन हो गया, जिसके बाद हेना सईद ने स्वयं मुखाग्नि देकर कप्तानपुर में उसका अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस दौरान समाज के कई लोग उपस्थित रहे और हेना सईद के इस मानवता भरे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद और आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *