PURNIA NEWS : एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, दुर्गा पूजा को लेकर सतर्क रहने का निर्देश

PURNIA NEWS : आज 20 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी थानों के अपराध डाटा, कांडों के निष्पादन, वारंटों की प्रगति एवं अन्य संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए और शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कड़े इंतज़ाम किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *