PURNIA NEWS : बिहार संयुक्त शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई का हुआ गठन, अभिमन्यु बने प्रखंड अध्यक्ष

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : बिहार संयुक्त शिक्षक संघ पुर्णिया के बैनर तले भवानीपुर प्रखंड में प्रखंड कमिटी का गठन शनिवार को किया गया । जिसमे भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों शिक्षकों ने हिस्सा लिया। भवानीपुर में प्रखंड कमिटी का गठन जिला संघ से नियुक्त पर्यवेक्षक जिला संयुक्त सचिव नवीन कुमार पासवान के मौजूदगी में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन सचिव नितेश कुमार एवं गणेश पासवान मौजूद रहे ।

बैठक में सर्वसम्मति से अभिमन्यु कुमार पासवान को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया । अमित कुमार को प्रखंड सचिव , अजित कुमार को प्रखंड कोषाध्यक्ष और सुधीर कुमार को प्रखंड संयोजक बनाया गया । इस बैठक में मुख्य रूप से प्रकाश किरण, फूलन कुमार, गजेंद्र गजकर, मुकेश कुमार यादव, प्रह्लाद कुमार, अखिलेश शर्मा, निरंजन कुशवाहा, अरुण कुमार मंडल, प्रीतम कुमार, बाबू लाल दास, जया कुमारी, अर्चना कुमारी आदि शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *