पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा रजिस्ट्रेशन शुल्क को निशुल्क घोषित किए जाने के बावजूद, आर.के. साहा महिला महाविद्यालय, किशनगंज और अन्य कॉलेजों में छात्रों से अवैध रूप से शुल्क वसूला जा रहा है। विशेष रूप से एसआरपीबी डिग्री कॉलेज डगरुआ, वाईएनपी महाविद्यालय रानीगंज अररिया, जेडडीडीएस फारबिसगंज अररिया और आरकेएसएम कॉलेज किशनगंज में यह समस्या सामने आई है। महाविद्यालय प्रशासन का यह मनमाना रवैया गरीब और जरूरतमंद छात्रों के लिए कठिनाई का कारण बन रहा है, जिसके चलते कई छात्र रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं। छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर शुल्क वसूली से संबंधित वीडियो की प्रतियां भी उपलब्ध कराई हैं। छात्र प्रतिनिधि अमित कुमार प्रजापति ने राज्यपाल से इस मामले की जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।