PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीजी नामांकन की तिथि बढ़ी, अब 10 अक्टूबर तक भर सकेंगे आवेदन

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण (Dean Students’ Welfare) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, स्नातकोत्तर (Post Graduate) सत्र 2025–2027 के अंतर्गत एम.ए., एम.एससी. और एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 27 सितंबर 2025 की अधिसूचना (संदर्भ संख्या PUP (11/25 Acd)-DSW-146/25) के तहत निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय अभ्यर्थियों की सुविधा और बड़ी संख्या में आवेदन की मांग को देखते हुए लिया है। अब इच्छुक विद्यार्थी पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं इसके अधीनस्थ महाविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों में नामांकन हेतु उक्त तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित दिशा–निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.purneauniv.ac.in पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *