Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNIA NEWS : आरपीएस कर्मी के रिश्वतखोरी से परेशान होकर लाभुकों ने एसडीओ को दिया आवेदन

By अंग इंडिया न्यूज़
July 14, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS,विमल किशोर : आरपीएस कर्मी के रिश्वतखोरी से परेशान होकर लाभुकों ने एसडीओ को दिया आवेदन और प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी पूर्णिया, सांसद एवं विधायक,प्रमंडलीय आयुक्त महोदय पुर्णिया प्रमंडल,अपर मुख्य सचिव महोदय, गृह विभाग बिहार सरकार पटना, मुख्य सचिव बिहार सरकार पटना, प्रांतीय अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग बिहार पटना ,मंत्री जी बिहार सरकार पटना को दिया है। दिए गए आवेदन में लाभुक ममनून आलम एवं मुनाजिर आलम सहित अन्य ने कहा कि हम सभी आवेदक अमौर प्रखंड के विभिन्न गाँव तथा पंचायत से हैं। हम सभी से निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आरपीएस कमी शैलेन्द्र कुमार द्वारा जबरन फोन पे पर तथा नगदी भी राशि लिया गया है। जिसका साक्ष्य भी है। रिश्वत देने आवेदक इस लिए मजबूर होता, कि जब तक आरपीएस कर्मी को 200 से 300 रुपया तक रिशवत नहीं लेता है तो प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करता है। ये स्थिति सिर्फ निवास में ही नहीं बल्कि जाति और आय प्रमाण पत्र में भी इसी तरह से लुट खसोट किया जाता है। रिशवत नहीं देने पर जबरन झुठा कारण दर्शा कर अस्वीकृत कर दिया जाता है।

वर्तमान समय में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सैंकड़ों आम जन द्वारा रोज निवास प्रमान पत्र बनाने हेतु सभी प्रक्रिया पूर्ण कर आन लाइन किया जाता है। आरपीएस कर्मी को रिशवत नहीं देने पर जबरन अस्वीकृत कर दिया जाता है।उक्त रिशवत के मामले को लेकर अंचलाधिकारी से कहे परन्तु कोई कार्रवाई नहीं किया गया ।जिससे आरटीपीएस कर्मी का मनोबल और भी बढ़ गया है। अब तो खुले आम कहता है कि हम लोग अचलाधिकारी के शरण में हैं। हमलोगों का कुछ नही बिगड़ेगा। ज्ञात हो कि बिना दलाल का कोई भी का काम नहीं होता है। उपरोक्त बातों की सत्यता को जान्ने हेतु (RTPS) रूम का CCTV कैमरा का सिर्फ 6 माह का रिकॉर्ड चेक लिया जाए ।तब सत्य सामने आ जाएगा । लाभुकों ने श्रीमान से उपरोक्त बातों पर ध्यान आकृष्ट कर थथा शीघ्र जाँच कर उक्त भ्रष्ट कर्मियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की जिससे आम जन से लूट-खसोट बंद हो सके। मांग करने वालों में ममनून ,मो मुनाजिर आलम, कुनैन, अंजुम, मजहर, सादिक ,सरवर, दिल नवाज इश्तियाक सहित अन्य लाभुक शामिल हैं।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : कृषि पदाधिकारी को दी गई बिदाई, सभी के आंखों से बह चली आंसूओं की अविरल धारा तीन वर्षों के कार्यकाल को किसानों के लिए सुनहरा कार्यकाल माना जा रहा है

Next

PURNIA NEWS : पहली सोमवारी को वरुणेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो किलोमीटर तक लगा जाम

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.