भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका का सघन जनसंपर्क, बोले – विकास ही हमारा संकल्प

Bihar Election 2025 : 62-पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र से एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी विजय कुमार खेमका ने मंगलवार को अपने व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत चंदन नगर, गुलाबबाग, बेगमबाद, वीरपुर, लालबाड़ी, बेलोरी, कटिहार मोड़, खुश्कीबाग, नागेश्वरबाद, सनौली चौक, माधोपाड़ा, रजनी चौक, टैक्सी स्टैंड और बड़ी गुरुद्वारा सहित शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में जनता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और समर्थन अभूतपूर्व रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। श्री खेमका ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने हर घर बिजली, पानी और गैस जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुँचाकर विकास को गति दी है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है और जनता के आशीर्वाद से भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाकर बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *