PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के वार्ड संख्या 21, बाड़ीहाट की रहने वाली एक अस्वस्थ बुजुर्ग महिला, शोभा देवी, को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी, जहां स्थिति गंभीर होती जा रही थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद बौवा पांडे ने तत्परता दिखाते हुए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी से संपर्क कर सहायता मांगी। संगठन के अध्यक्ष ने बिना विलंब किए अपने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया और मरीज को पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों द्वारा रक्त की तत्काल आवश्यकता बताए जाने पर संगठन के जिला कार्यसमिति सदस्य राजकुमार ने मानवता और सेवा भाव का परिचय देते हुए बी पॉजिटिव रक्तदान किया।

समय पर रक्त मिलने से शोभा देवी की स्थिति में सुधार आया और अब वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। भावुक शोभा देवी ने संगठन और विशेष रूप से अध्यक्ष गोस्वामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर यह सहायता नहीं मिलती, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती थी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *