PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : सर्वमनोकामना पूर्ण करनेवाली दुर्गा मंदिर की छत ढलाई के कार्य प्रारंभ होने से महर्षिनगर डोभा के लोगों सहित लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत के लोगों में काफी खुशियां व्याप्त है । मौके पर मुखिया सुलोचना देवी, सामाजिक कार्यकत्र्ता पप्पू मंडल आदि ग्रामीणों ने बताया कि सर्वमनोकामना पूर्ण करनेवाली मां दुर्गा की कृपा से छत ढलाई का कार्य आरंभ हो चूका है । मां के भक्तों को पूर्ण विश्वास था कि इसबार जरूर छत की ढलाई हो जाएगी । मां ने उनके विश्वास को कायम रखा तथा मंदिर की छत ढलाई का कार्य आरंभ हो चूका है ।

यह मंदिर काफी पुराना है । पिछले साल से इस मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है, जिसमें सभी ग्रामीणों ने लगभग दस लाख रूपये का चंदा देकर इस मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं । इस मंदिर के निर्माण होने से खासकर चैती एवं आश्विन माह के समय नवरात्रि पर पूजा करने के लिए बाहर के मंदिरों में पूजा करने जानेवाली महिला भक्तों को अब सहुलियत होगी । इस अवसर पर मंटू जायसवाल, वार्ड सदस्य पुरूषोत्तम मंडल, अर्जुन मंडल, शिवनंदन सागर, अजय मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *