Purnia News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत पूर्णिया पुलिस ने बरामद किए 36 मोबाइल, मालिकों को किए सुपुर्द

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर सराहनीय पहल करते हुए खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी में सफलता पाई है। पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार जिला तकनीकी शाखा द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज सनहा के आधार पर कुल 36 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत ₹6,35,000 बताई गई है।

ये सभी मोबाइल आज पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उनके rightful मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। इस पूरे अभियान में तकनीकी शाखा प्रभारी पु.नि. संजीत कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, सोनु पासवान, चंदन कुमार, शाश्वत रंजन, मिथुन कुमार और अमित कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूर्णिया पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया है कि “जन विश्वास संकल्प हमारा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि उनकी सेवा भावना का प्रतिबिंब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *