आज पूर्णियां में राहुल गांधी का रात्रि विश्राम, मखाना किसानों में उत्साह की लहर

पूर्णियां: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत पूर्णियां जिले के रानीपतरा थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत में रात्रि विश्राम करेंगे, जिससे स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह इलाका मखाना की खेती और ईंट भट्ठों के लिए जाना जाता है। जिला पार्षद उपाध्यक्ष व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने इसे अपने क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि मखाना किसानों को राहुल गांधी से काफी उम्मीदें हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मखाना की कीमतों पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद बाजार में इसका असर देखने को मिला और अब किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है। इस बार जब वे स्थानीय लोगों से मिलेंगे, तो मखाना से जुड़े मुद्दों पर और ठोस पहल की उम्मीद की जा रही है। वहीं, शहर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बैनर-पोस्टर के जरिए कई संभावित प्रत्याशी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार है जब कोई बड़ा नेता उनके इलाके में रात गुजारने आ रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *