RAJSTHAN NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सांसियों का तला में स्टेट अवार्डी मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में योग कर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया। संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए जहां योग जैसी महत्वपूर्ण व सशक्त प्रक्रिया तथा प्रकृति में अधिकतम पौधारोपण बहुत ही जरूरी है। अमन ने कहा कि संस्थान की ओर से प्रतिदिन नियमित रूप से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत् पौधारोपण कर आमजन को पौधारोपण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, ठेकेदार कलसिंह, शारीरिक शिक्षक राजेश जोशी, चुतरसिंह, देवाराम आदि उपस्थित रहे।
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश









Leave a Reply