स्वस्थ भारत की ओर कदम बढ़ाते Ravi Kishan, ओपन जिम और मेडिकल यूनिट का तोहफा

गोरखपुर: सांसद Ravi Kishan शुक्ला ने गोरखपुर में क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से ओपन जिम और 75 लाख रुपये की लागत से दो मोबाइल मेडिकल यूनिट एम्बुलेंस की सौगात दी। ओपन जिम का शुभारंभ करते हुए रवि किशन ने बताया कि यह जिम गेल (इंडिया) लिमिटेड के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत स्थापित किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को फ्री फिटनेस सेवाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर सांसद ने स्वस्थ भारत, सशक्त भारत की दिशा में इसे एक अहम कदम बताया और लोगों से नियमित व्यायाम करने तथा फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। इसके अलावा, उन्होंने मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को भी लोगों तक पहुंचाने की बात की, जिससे गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *