Purnia News: सड़क टूटने से कोशकीपुर गांव का हुआ संपर्क भंग, हो सकता है बड़ा हादसा

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News टीकापट्टी थाना क्षेत्र के कोयली सिमडा पूरब पंचायत के कोशकीपुर को जोड़ने वाली सड़क, पुलिया के पास टूट जाने से इस गांव का अन्य गांवों सहित प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है, जिससे आम-आवाम को परेशानी झेलनी पड रही है। खासकर स्कूली बच्चों की पढाई बाधित हो गई है तथा लोग प्रखंड मुख्यालय भी नहीं जा पा रहे हैं।

यह बता दें कि कोशकीपुर गांव जाने के लिए कटिहार एवं पूर्णिया जिला के दो ओर से सडकें जाती है।, जो सिमडा गांव के आगे दोनों सडकें आपस में मिल जाती हैं तथा एक सडक सिमडा एवं एक सड़क कोशकीपुर की ओर चली जाती हैं। काशकीपुर जानेवाली सड़क पर पुलिया के पास सडक टूट गई है तथा नीचे से पूरी तरह से खोखली हो गई है, जिससे यहां का यातायात भंग हो गया है।

भूलवश उसपर से कोई दो पहिया वाहन या फिर पैदल यात्री गुजर जाते हैं, तो दुर्घटना होना कोई बडी बात नहीं होगी। इसको लेकर मुखिया पवित्री देवी, पूर्व मुखिया विवेकानंद सिंह ने बताया कि बाढ के समय से ही इस सडक के पुलिया के पास का एक भाग पूरी तरह से टूट चूका था। गुरूवार को इसका लगभग भाग टूट चूका है। यह पूरी तरह से बाढ के पानी में बहाव के कारण खोखला हो चूका है। इस ओर से छोटे-छोटे बच्चे जो सिमडा विद्यालय जाते हैं, उनकी पढाई बंद हो गई है। उन्होंने प्रशासन से पुलिया की मरम्मती के साथ-साथ नयी पुलिया निर्माण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *