चुनाव से पहले सदर थाना की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

PURNIA NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 9.05 ग्राम स्मैक और ₹20,000 नकद बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मो. जुम्मन (उम्र 20 वर्ष), पिता स्व. मो. इब्राहिम, निवासी जिरोमाइल कब्रिस्तान टोला, रहमत नगर, थाना सदर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *