SAHARSA NEWS : मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार 11 मई को होगा छः मासिक रविवार व्रत का समापन :पंडित तरुण झा

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान, डॉ रहमान चौक सहरसा क़े संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया की मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार,छः मासिक रविवार का समापन 11 मई को होगा.मान्यता है की रविवार का व्रत करने व कथा सुनने से मनुष्य को निरोगी काया मिलती है.शरीर स्वस्थ रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।सूर्य का यह छः मासिक व्रत 08 दिसंबर 24 को आरम्भ हुआ था जो की 11 मई को समापन होगा.

भगवान भास्कर को स्मरण कर जल अर्पित करना अच्छा माना जाता है.सनातन परंपरा के अनुसार जीवन में यश और सुख-समृद्धि पाने के लिए सूर्य देवता की आराधना करना शुभ माना जाता है.रविवार का व्रत करने से सूर्य की कृपा होती है.व्रत समापन के बाद जरुरतमंदो को भोजन,वस्त्र,फल,मिठाई यथासंभव दान अवश्य करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *