Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
सहरसा

SAHARSA NEWS : आज बनेगा कल का बिहार थीम पर आधारित कार्यक्रम ‘बिहार आईडिया फेस्टिवल’ का आयोजन

By अंग इंडिया न्यूज़
July 29, 2025 3 Min Read
0

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : उद्योग विभाग, बिहार, पटना के तत्त्वावधान में आज बनेगा कल का बिहार की थीम पर आधारित कार्यक्रम ‘बिहार आईडिया फेस्टिवल’ का आयोजन मंगलवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के स्टार्ट अप सेल में किया गया। कार्यक्रम में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टार्ट अप सेल के प्रभारी एवं समन्वयक, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, जिला नियोजन पदाधिकारी, परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सीआईएमपी, पटना के प्रतिनिधि, प्राचार्य, पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सहरसा, कार्यालय के सभी कर्मचारीगण, विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागीगण, जीविका दीदी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गयी एवं स्टार्ट अप सेल के तकनीकी टीम के द्वारा ऑडियो एवं विडियो के माध्यम से विस्तृत जानकारी साझा की गयी।

कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में प्राचार्य, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सहरसा द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि युवाओं को आत्मनिर्भरता, नवाचार और लोकल से ग्लोबल की सोच अपनाकर बिहार के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने का अब समय आ गया है। बिहार से निकला एक आईडिया न केवल आपकी जिन्दगी बदल सकता है, बल्कि देश व दुनिया की दिशा भी तय कर सकता है। उन्होने बताया कि किस प्रकार सुन्दर पिचाई ने गुगल जैसे स्टार्ट अप की खोज कर पूरे जनमानस को प्रभावित किया।उक्त अवसर पर परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सहरसा द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार ने नवाचार, स्टार्ट अप और उद्यमशीलता को नई उड़ान देने के लिए बिहार आईडिया फेस्टिवल पोर्टल की शुरूआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं, छात्रों, महिला समूहों और स्टार्ट अप को अपने विचारों को व्यवसाय या उद्यम में बदलने का एक सुव्यवस्थित और डिजिटल मंच मिलेगा। यह पहल बिहार में मजबूत और समावेशी उद्यमशीलता इकोसिस्टम तैयार करने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित को सकती है। उन्होंने युवाओं एवं प्रतिभागियों से अपील की कि बिहार बदल रहा है।अब आपकी सोच से आगे बढ़ेगा। अपने संबोधन में उनके द्वारा बताया गया कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्येश्य राज्यभर में जमीनी स्तर पर करीब 10 हजार इनोवेशन स्टार्ट अप,बिजनेस आईडिया इकट्ठा करना और उन्हें बिहार स्टार्ट अप पॉलिसी के तहत 10 लाख रूपये तक की पूँजी 10 वर्षों के लिए बिना व्याज के प्रदान की जाएगी, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, राष्ट्रीय मीडिया में दृश्यता एवं अन्य सहायता प्रदान की जाएगी।मंच के माध्यम से विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने आईडिया की शानदार प्रस्तुति दी गयी। जिसमें तीन सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र हस्तगत कराते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।कार्यक्रम के अतिम कड़ी में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा अपने संबोधन में स्टार्ट अप के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उद्योग विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रमों के बारे में प्रतिभागियों एवं जीविका दीदीयों को अवगत कराया गया। उन्होने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार स्टार्ट अप नीति उद्योग व स्वरोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उनके द्वारा बताया गया कि सहरसा जैसे छोटे जिले में भी आईडिया की कमी नहीं है, जरूरत है उसे सही ढंग से तलाशने एवं तरासने की। अपने संबोधन में युवाओं से अपील करते हुए उनके द्वारा कहा गया कि सकारात्मक सोच के साथ से आगे बढ़ते हुए लक्ष्य तय कर मनोयोगपूर्वक कार्य कर के आप कठिन सपने को भी पूरे कर सकते है और जॉब सीकर न बनकर जॉब क्रिएटर बन सकते हैं। साथ ही अपने प्रेरणादायक उ‌द्बोधन के साथ कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, अतिथियों, महानुभावों, प्रतिभागियों एवं जीविका दीदीयों को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायती राज विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

Next

PURNIA NEWS : 80ली विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार हुंडई कार जप्त

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme