SAHARSA NEWS : अग्निकांड पीड़ितों के बीच ब्राह्मण महासभा ने राहत व भोजन समाग्री वितरण किया

SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : महिषी प्रखंड के नोकचा गाँव में भीषण आग लगने से चार घर जल कर खाक हो गया।आग इतनी भयानक थी की अग्निशमन विभाग की दमकल आने के बाद भी आग पर नियंत्रण हेतु कई घंटे कॉफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। इधर पीड़ितों का रो रो कर बुरा हाल था। इसी बीच मौके पर पहुँच कर ब्राह्मण महासभा सहरसा ने पीड़ितों के बीच भोजन समाग्री वितरण की।वही सभी पीड़ित परिवार को चुरा, मुढ़ी, आटा, तेल, मसाला, साबुन, मोमबत्ती, माचिस सहित कई उपयोगी चीज बांटी गई।

ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डब्बू मिश्रा ने कहा की पीड़ित परिवार के साथ हम सब खड़े है। युवा समाजसेवी ब्राह्मण महासभा के कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा ने कहा की नर सेवा नारायण सेवा है। पीड़ित मानवता की निस्वार्थ भाव से सेवा ही परम धर्म है। ज्ञात हो कि हर आपदा विपदा में रौशन समाज सेवा मे सदैव लगे रहते है। साथ ही रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन बेसहारा भूखे लोगों को श्रद्धापूर्वक भोजन कर सेवा कार्य में तल्लीन है।सेवा में अमित कुमार दौलत और राहुल मुंतशिर भी रहें। सभी पीड़ित लोगो ने ब्राह्मण महासभा को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर