SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी ने सुपर मार्केट स्थित बस स्टैंड का निरीक्षण किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सुपर मार्केट में अवस्थित बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बस के सुचारु परिचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं यथा: इंट्री एवं एग्जिट पॉइंट का अवलोकन किया गया।निरीक्षण क्रम में संदर्भित क्षेत्र में परिलक्षित अतिक्रमण के विरुद्ध एवं आवश्यकतानुसार कुछ स्थलों पर मिट्टी भरने एवं यात्रियों हेतु पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

उक्त अवसर पर नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा,अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।ज्ञात हो कि पूर्व में गंगजला स्थित रेलवे की जमीन पर बस स्टैंड का परिचालन हो रहा था।रेलवे नें बस स्टैंड को खाली कराकर रेलवे ओवरब्रिज का सामान रखा जा रहा है।जिसके कारण अब सुपर मार्केट नवनिर्मित बस स्टैंड से सभी बसों को परिचालित किये जाने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *