SAHARSA NEWS,अजय कुमार : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिलाधिकारी वैभव चौधरी व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री गोपाल जी,पुलिस अधीक्षक हिमांशु एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।उक्त अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।कहा गया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुलहनीय योग्य वादों का ससमय निपटारा करना है।इसके फलस्वरूप आम नागरिक को इधर उधर नहीं भटकना पड़ता है और एक ही प्लेटफॉर्म उपलब्ध साक्ष्यों के आलोक में उनके शिकायत का नियमानुकूल निपटारा होता है।जिसके कारण लोगो को आर्थिक परेशानी के साथ साथ समय की भी बचत होती है।वही न्यायालय मे लंबित केस की संख्या भी कम होती है।
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश









Leave a Reply