SAHARSA NEWS : प्रसिद्ध चिकित्सक स्व. डॉ. विवेकानन्द प्रसाद की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

 

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर क्षेत्र के गर्ल्स हाईस्कूल सभागार में रविवार को प्रसिद्ध चिकित्सक स्व. डॉ. विवेकानन्द प्रसाद (दाता) की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दाता सदस्य विनय कुमार ने विद्यालय को एक आधुनिक प्रोजेक्टर प्रदान किया। प्रोजेक्टर का उद्घाटन स्व. डॉ. विवेकानन्द प्रसाद की धर्मपत्नी किरण देवी ने किया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद जीवन भर शिक्षा और समाजसेवा को समर्पित रहे। आज उनकी स्मृति में शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया यह योगदान उनके सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने दाता परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्टर से छात्रों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय बुद्धिजीवी शामिल हुए। सभी ने स्व. डॉ. विवेकानन्द प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर प्रधानाचार्य एहसान आलम, पुनम देवी, जुली गुप्ता, लाउली भारती आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *