SAHARSA NEWS : जदयू के प्रदेश नेता प्रभात रंजन ने डीएम से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : आदित्य वाहिनी के बिहार प्रांत के संयोजक धार्मिक अध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जद यू के प्रदेश नेता प्रभात रंजन ने जिलाधिकारी दीपेश कुमार से औपचारिक शिष्टाचार के तहत मुलाकात कर जिले के विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु सरकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप सें जानकारी प्राप्त की।श्री रंजन नें बताया कि जिलाधिकारी सहरसा के रूप में कार्यभार संभालने के उपरांत उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर सहरसा के मुख्य तीन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य रूप से ROB को लेकर उनसे बात कर आश्वस्त हुआ और मैं आप सभी को भी आश्वस्त कर सकता हूं कि अब बहुत जल्द सहरसा को अपनी समस्या से निजात मिल जाएगा।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं पर पहल की जा रही है। जिसके अंतर्गत आरओबी निर्माण, मत्स्यगंधा झील में ग्लास ब्रिज पर्यटन स्थल,तिलावे नदी का जीर्णोद्धार,जलजमाव निराकरण हेतु चैनल उडाही तथा ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किये जाने की कार्रवाई प्रारंभ हुआ है।आने वाले दिनों में जिले का सर्वांगीण विकास होगा।इस अवसर पर प्रो अक्षय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *