SAHARSA NEWS : अनुमंडल क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करवाचौथ,सुहागिन महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर अपने सुहाग की लंबी आयु और सुख,शांति की कामना की

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय के नगर परिषद क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने सोलह सिंगार कर नए वस्त्र धारण कर सुबह से ही निर्जल व्रत रखकर अपने सुहाग की लंबी आयु और सुख, शांति की कामना की।

सुहागिनों ने परंपरागत तरीके से सुबह से ही एकजुट होकर व्रत रखा और अपने घरों के छत पर पूजा अर्चना कर कथा सुनी। इसके बाद महिलाओं ने छलनी से चांद को देखकर अपने पति के दीर्घ जीवन की प्रार्थना की और अपने पति के हाथों जल पीकर व्रत तोड़ा। इसके बाद उपस्थित सभी बड़ों बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया साथ ही उन्हें उपहार भी दिए गए। वही पति के हाथों अन्न ग्रहण कर सुहागिन महिलाओं ने व्रत का पारण कराया। घरों में विविध पकवान बनाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *