SAHARSA NEWS : शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी महासंघ की बैठक आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : स्थानीय बनवारी शंकर महाविद्यालय सिमराहा में सोमवार को शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी महासंघ का एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ दीपक कुमार सिंह विश्वविद्यालय अध्यक्ष नेकिया। सभी सदस्य ने दिनांक 20 अगस्त को गेट लाईब्रेरी, गर्दनी बाग, पटना में भाग लेने का निर्णय लिया।इस अवसर उन्होंने कहा कि वितरहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी वर्षों सें आन्दोलनरत है।जिन्हे अनुदान भी समय पर नही मिलता है।ऐसे में वितरहित कालेज शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियो के हित में समान काम का समान वेतनमान देने की सरकार से मांग की है।

इस बैठक में प्रदेश के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई।इस बैठक में मुख्य रूप से प्रो रविंद्र कुमार, प्रो राजकिशोर यादव, प्रो शिव कुमार यादव, प्रो गोपाल दास,प्रो बिरेंद्र यादव, प्रो उमेश कुमार, प्रो लक्ष मी यादव, प्रो संजय गुप्ता, प्रो नूतन कुमारी, प्रो धर्मशिला कुमारी, प्रो प्रमोद सिंह, प्रो घनश्याम यादव, प्रो लालेश्वर् मंडल डॉ रमेश चन्द्र यादव, प्रो भूपेंद्र प्रसाद यादव, प्रो मनोहर कुमार, प्रो आशा कुमारी आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *