SAHARSA NEWS बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का चौथे दिन हड़ताल रहा जारी

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, सहरसा द्वारा रविवार को चौथे दिन भी हड़ताल जारी रहा।धरना-प्रदर्शन में उपस्थित शाखा के संयोजक रणविजय झा द्वारा बताया गया कि समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग के दस सूत्री मांगों के समर्थन में किया जा रहा हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है। जब तक सरकार हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक ध्यान विचार कर सम्मानजनक समझौता वार्ता कर ठोस लिखित आश्वासन नहीं देती तब तक हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

आज के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अरुण कुमार मिश्र, प्रधान लिपिक, अंचल कार्यालय, कहरा द्वारा किया गया। धरना स्थल पर अनिल कुमार, श्यामलकिशोर, अरविंद कुमार मिश्रा, चांदनी कुमारी, अभिषेक कुमार ठाकुर, संजय कुमार, राजू हेंब्रम, रमेश मंडल, अब्दुल हन्नान, ज्योति शंकर, मनीष सिंह, संतोष कुमार, शंकर, चंदन कुमार सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *