SAHARSA NEWS : 16 सितंबर 2025 को बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाकर जिलाधिकारी करेंगे कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : 16 सितंबर को बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत करेगें।इसको लेकर जिलाधिकारी ने समाहरणालय सभा कक्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मौके पर सिविल सर्जन डॉ रतन कुमार झा ,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर कुमार विवेकानंद जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी पदाधिकारी,डीपीओ आईसीडीएस पुष्पा कुमारी,डीपीएम विनय रंजन ,डीसीएम राहुल किशोर किशोर, यूएनडीपी प्रोग्राम ऑफिसर प्रिया रंजन झा, एस एमसी यूनिसेफ डा बंटेश नारायण मेहता, भीसीसीएम मुमताज खालिद अखिलेश कुमार पिरामल फाऊंडेशन ,मृत्युंजय कुमार एविडेंस एक्शन सभी प्राइवेट शिक्षक संघ संगठन, दिनेश कुमार दिनकर कंप्यूटर अस्सिटेंट इत्यादि उपस्थित थे!जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि हर हाल में इस बात का ध्यान दें कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य हो, खाली पेट दवा न खिलाए।

लाइन लिस्टिंग के अनुसार शत प्रतिशत लक्षित बच्चों को शिक्षकों व आशा के समक्ष ही दवा का सेवन कराएं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद ने बताया कि 16 सितंबर दिन मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र एवं सरकारी/ गैर सरकारी स्कूल के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को अल्बेडाजोल की दवा निर्धारित उम्र के अनुसार खिलाइ जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दवा से छूटे हुए बच्चों के लिए मॉप-अप दिवस का आयोजन 19 सितंबर 2025 को किया जाएगा। अल्बेडाजोल की गोली का सेवन तलिकानुसार ही होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *