SAHARSA NEWS : राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टेडियम में एक दिवसीय हॉकी मैच का आयोजन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जयंती के शुभ अवसर पर सहरसा स्टेडियम सहरसा में एक दिवसीय हॉकी मैच का आयोजन आज के मुख्य अतिथि प्रभात कुमार झा आयुक्त नगर निगम ,आज के विशिष्ट अतिथि वैभव कुमार जिला खेल पदाधिकारी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ के अध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में सर्व प्रथम मेजर ध्यानचंद को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिए।नगर आयुक्त और जिला खेल पदाधिकारी संयुक्त रूप से बात कर हॉकी खेल के ग्राउंड को चिन्हित कर सुदृढ़ीकरण पर भी बात किए।तत्पश्चात मैच का शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभात कुमार झा, विशिष्ट अतिथि वैभव कुमार, के द्वार हॉकी खेल के मैच की शुरुआत किए, मौके पर हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार झा, प्रमोद कुमार झा , आशीष रंजन, वार्ड पार्षद, रश्मि सोरेन, ब्रजेश कुमार, शशिभूषण,सैयद समी अहमद, तुषार कात्यायन , शनि सिंह, मानस आनंद ,हरेंद्र नारायण सिंह , नीतीश कुमार ,खुर्शीद अंसारी,आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मंच का संचालन रोशन कुमार सिंह ने किया।

हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के मुख्य संरक्षक डॉ रेणु सिंह पूर्व प्राचार्य,चेयरमैन,डॉ अजय कुमार सिंह,उप चेयरमैन डॉ रमण झा,टी,एन,सिंह कुमार, मोहन साह, लाजवंती झा, अमित ठाकुर,डॉ शशि शेखर सम्राट,शंभू प्रसाद यादव, प्रभाकरण देव, कुमार अमरज्योती गोपाल चौधरी,सर्वेश कुमार, बलवीर आदि ने मेजर ध्यानचंद के जयंती पर नमन करते हुये खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं दिए।मैच में खिलाड़ी प्रेम, अनु, हमजा, राजकुमार, कार्तिक, प्रिंस, आलोक,विराट, विशाल, सोनू , प्रीतम आदि ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। मैच को सफल कराने में अंपायर के रूप में राजू कुमार थे। इस आशय की जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार झा ,और सचिव प्रमोद कुमार झा ने दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *