SAHARSA NEWS : शंकर चौक परिसर में दस दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी पूरी,पूर्व संध्या पर गंगा आरती आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : तीज एवं चौठचंद्र पूजन के साथ साथ गणेश महोत्सव को लेकर सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। दस दिवसीय गणेश महोत्सव बुधवार से आरंभ हो रहा है।निगम क्षेत्र के शंकर चौक मंदिर प्रांगण में गणेश सेवा मंडल द्वारा एवं कायस्थ टोला में युवा फ्रेंड्स क्लब द्वारा गणेश पूजा को लेकर की जा रही तैयारी पूरी कर ली गयी है। गणेश सेवा मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जा रहा है।बुधवार के सुबह सात बजे भव्य शोभायात्रा के बाद भगवान गणेश के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के साथ दस दिवसीय महोत्सव का आयोजन शुरू होगा। नियमित सुबह पूजा के साथ संध्या महा आरती होगी।

वहीं 30 अगस्त को सुंदर कांड का पाठ होगा। जबकि 31 अगस्त को मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन होगा।दो सितंबर की संध्या गंगा आरती व दीप यज्ञ होगा। तीन सितंबर को रूद्राभिषेक, चार सितंबर को भगवान को 56 भोग लगेगा।जबकि पांच सितंबर की संध्या डांडिया कार्यक्रम एवं छह सितंबर को नगर भ्रमण के साथ प्रतिमा विसर्जित होगी।वही शंकर मंदिर के पुजारियों ने पुरे विधि विधान सें गंगा आरती का भी आयोजन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *