SAHARSA NEWS : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सहरसा जिला साइकलिंग टीम पूर्णिया रवाना

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : 5 से 7 सितंबर तक पूर्णिया में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सहरसा जिला की 5 सदस्यीय टीम शुक्रवार को पूर्णिया के लिए रवाना हो गई।टीम रवानगी के अवसर पर मौजूद जिला साइकलिंग संघ के सचिव दर्शन कुमार गुड्डू ने कहा कि लगातार 3 वर्षों से सहरसा के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं और सहरसा में भी धीरे-धीरे अन्य खेलों की भांति साइकलिंग खेल का भी क्रेज बढ़ रहा है ।इस अवसर पर जिला साइकलिंग संघ के संरक्षक रोशन सिंह धोनी ने कहा कि साइकिलिंग एक ऐसा खेल है जिसके माध्यम से हम ओलंपिक तक का सफर तय कर सकते हैं साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य लाभ का भी फायदा ले सकते हैं।साथ ही इस अवसर पर उपस्थित जिला साइकलिंग संघ के उपाध्यक्ष विवेकानन्द सिंह ने कहा कि सहरसा में आगामी दिनों में साइकिलिंग का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए जिला साइकलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ जयंत आशीष ने कहा सामाजिक क्षेत्र में मैंने साइकलिंग एसोसिएशन को चुना है और साइकलिंग विभिन्न आयामों में फायदा कारक है और इसके माध्यम से हम अपने जीवन के सपनों को भी सरकार कर सकते हैं जैसे :- साइकलिंग खेल के माध्यम से ओलंपिक तक का सफर।सहरसा जिला टीम में रूपेश कुमार, दिलखुश कुमार ,मंजेश कुमार , जूनियर कुमार शामिल है । जबकि सावन कुमार को टीम मैनेजर के रूप में इन खिलाड़ियों के साथ पूर्णिया भेजा गया है।इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार एवं कुमर टोला स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह डुंगडुंग ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दिया एवं अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।इस आशय की जानकारी जिला साइकलिंग संघ ,सहरसा के सचिव दर्शन कुमार गुड्डू ने दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon