SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सिमरी बख्तियारपुर में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सवों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पहली बार श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविन्द का प्रथम पूजनोत्सव समारोह बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से सिमरी बख्तियारपुर में मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन आगामी छह सितंबर शनिवार को नप क्षेत्र के कानू टोला चौक स्थित विवाह भवन में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर बाबा गणिनाथ गोविन्द की पूजा-अर्चना से लेकर भंडारा तक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समारोह को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर एक बड़ी बैठक का आयोजन नप क्षेत्र स्थित दी ग्रीन प्लेनेट स्कूल में किया गया। इस मौके पर अनुमंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने बताया कि बाबा गणिनाथ गोविन्द समाज सुधार और मानवता के प्रतीक माने जाते हैं। उनकी शिक्षाएँ और आदर्श आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे परिवार सहित इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं। आयोजन समिति ने बताया कि इस दिन पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय होगा और बाबा गणिनाथ गोविन्द के जयकारों से गूंज उठेगा। इस मौके पर विपिन गुप्ता, युगेश्वर साह, प्रदीप गुप्ता, खगेश कुमार, कृष्ण कन्हैया, शक्तिनंदन भारती, आदेश गुप्ता, पीयूष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, विक्की गुप्ता, ललन गुप्ता, पप्पू साह, अनिल पोद्दार, रवि गुप्ता, पंकज गुप्ता, शास्त्री गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।



