Purnia News: पूर्णिया में सखी वार्ता: जीविका दीदियों को महिला सुरक्षा की मास्टरकी, वन स्टॉप सेंटर से POSH एक्ट तक सब सिखाया

पूर्णिया: Purnia News 16 दिवसीय लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन अभियान के तहत पूर्णिया जिला मुख्यालय में “सखी वार्ता” कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को महिला एवं बाल विकास निगम की तमाम फ्लैगशिप योजनाओं – वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन, मिशन शक्ति की सभी उप-योजनाएं और मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना – की बारीकियां समझाई गईं, साथ ही सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण कानून (POSH एक्ट-2013) के प्रावधानों, शिकायत समिति गठन और महिलाओं की सुरक्षा के संस्थागत दायित्वों पर विशेष ट्रेनिंग दी गई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) सुगंधा शर्मा, जीविका जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह, केंद्र प्रशासक कुसुम कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ सूरज कुमार समेत पूरी टीम की मौजूद रही और इस आयोजन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम बताया, क्योंकि अब गांव-गांव तक जीविका दीदियां ही हिंसा पीड़िताओं की पहली सहायता और सरकारी मदद की कड़ी बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *