
पटना में क्षत्रिय राजपूत ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित ‘सांगा’ शक्ति सम्मेलन
सहरसा, अजय कुमार : पटना के द ऑरम न्यू पाटलिपुत्रा कॉलनी में क्षत्रिय राजपूत ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित ‘सांगा’ शक्ति सम्मेलन एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह शामिल होकर समाज की एकजुटता,स्वाभिमान एवं संगठनात्मक शक्ति को और अधिक सशक्त करने का संदेश दिया l कार्यक्रम में उपस्थित सभी डॉक्टर्स , समाजसेवियों एवं गणमान्य अतिथियों से संवाद कर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
आयोजक श्री विजय संकर जी एवं समस्त उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार। मोके पर माननीय सभापति, बिहार विधान परिषद् श्री अवधेश नारायण सिंह जी, माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, महानिदेशक, बिहार म्यूजियम आदरणीय श्री अंजनी बाबू जी, माननीय विधायक श्री चेतन आनंद जी,माननीय विधायक डॉ सियाराम सिंह जी एवं कई वरिष्ठ डॉक्टर व अधिकारी गण उपस्थित रहे।