Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

धमदाहा में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम ने मुखियाओं के साथ की बैठक, डीएम ने दिए निर्देश

By अंग इंडिया न्यूज़
July 14, 2025 1 Min Read
0

पूर्णिया: विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के तहत मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश पर जिले भर में अभियान तेज कर दिया गया है। डीएम लगातार सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दे रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्री अनुपम ने धमदाहा प्रखंड कार्यालय में सभी माननीय मुखियाओं के साथ बैठक की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया, समयसीमा और जनजागरूकता की जरूरतों पर विस्तृत चर्चा की गई।

एसडीएम धमदाहा ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र मतदाता गणना प्रपत्र को सही तरीके से भरकर तय समयसीमा के भीतर जमा करें। यह अभियान लोकतंत्र की मजबूती और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में एक अहम पहल है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर कैंप आयोजित, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Next

पूर्णिया में “सिपाही भर्ती परीक्षा” को लेकर डीएम की अध्यक्षता में ब्रीफिंग बैठक, कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के निर्देश

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.